Last Updated:
पूर्व चयनकर्ता और 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य रहे के श्रीकांत ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को अपनी जिम्मेदारी उठाने की सलाह दी है. उन्होंने अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ना उतारने पर उनकी जमकर आलोचना की.
के श्रीकांत ने कोच गौतम गंभीर के फैसले पर उठाए सवाल
1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कोच गौतम गंभीर को सलाह दी है कि उन्हें कोच के तौर पर ज्यादा जिम्मेदारी लेनी चाहिए. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”मुझे नहीं पता गौतम गंभीर क्या करते हैं. क्या उन्हें रणनीति बनानी और प्लेइंग इलेवन तय करनी नहीं चाहिए? अगर वह ऐसी रणनीतियों के साथ आगे बढ़ते रहे तो उनका नुकसान तय है. भारत अब ऐसी स्थिति में है जहां उन्हें बाकी मैचों पर नजर रखनी होगी और अच्छे नतीजों की उम्मीद करनी होगी. हार के बाद गंभीर और सूर्यकुमार यादव बात कर रहे हैं. आखिर आप क्या बात कर रहे हैं जब आपने अक्षर पटेल को बाहर करने जैसा फैसला लिया?”
“आपके पास गंभीर कोच हैं और उनके साथ कई अन्य कोच भी हैं. क्या वे सभी साधारण फैसले नहीं ले सकते? क्या कोई अक्षर पटेल को बाहर करेगा? वह उपकप्तान हैं. ऐसा लग रहा है कि भारतीय टी20 टीम का जो भी उपकप्तान होता है, उसे बाहर कर दिया जाता है. यही बात शुभमन गिल के साथ भी हुई थी. अब कोई भी टी20 में उपकप्तान बनना नहीं चाहेगा. जो भी उपकप्तान बनता है, वह टीम से बाहर हो जाता है.”
उन्होंने इस हार को भारत के लिए टी20 में सबसे खराब हारों में से एक बताया. श्रीकांत ने कहा, “यह भारतीय क्रिकेट के टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में से एक है. इस हार को मीठा करने की कोशिश न करें. यह 2022 के सेमीफाइनल के अलावा सबसे खराब हार है. इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच अब बेहद अहम हो गया है. अचानक जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच भी भारत के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. मुझे नहीं पता भारत किसके लिए दुआ करेगा. लेकिन सबसे पहले, उन्हें खुद के लिए दुआ करनी चाहिए,”
भारत का अगला टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला बुधवार को है, जबकि आखिरी मैच रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.