4 players out of t20 world cup in 24 hours: टी20 वर्ल्ड कप में पिछले 24 घंटों के भीतर चार खिलाड़ियों के बाहर होने से खलबली मच गई है. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, श्रीलंका के मैच विनर ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और अमेरिका के जसदीप सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जबकि यूएई के मोहम्मद जोहैब को अनुशासनहीनता के चलते घर वापस भेज दिया गया है. इन खिलाड़ियों के जाने से टीमों को तगड़ा झटका लगा है.
माइकल ब्रेसवेल का इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है.
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखने में गंभीर चोट लगी. ब्रेसवेल न केवल अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से रन रोकते हैं, बल्कि निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक उनकी जगह टीम में रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द की जाएगी. लेकिन कीवी टीम के संतुलन के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. न्यूजीलैंड की टीम लगाताी दो मैच जीतकर सुपर 8 के लिए कदम बढ़ा चुकी है. उसके 2 मैचों में 4 अंक हैं और वह ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है.
माइकल ब्रेसवेल का इस लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है.
हसरंगा की पुरानी हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभर आई है
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन लेग-स्पिनर्स में से एक वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) का बाहर होना श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका है. हसरंगा की पुरानी हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभर आई है. श्रीलंका पहले ही स्पिन के अनुकूल पिचों पर संघर्ष कर रही थी, अब अपने मुख्य स्ट्राइक बॉलर के बिना सुपर-8 की जंग में उतरेगी. श्रीलंका ने विश्व कप में जीत से आगाज किया है. श्रीलंका क्रिकेट ने स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल करने का ऐलान किया. श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके 31 वर्षीय हेमंथा उनकी जगह लेंगे. श्रीलंका का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा. अमेरिका के प्रमुख तेज गेंदबाज जसदीप सिंह चोट के कारण विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में यूएसए की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ती दिख रही है.यूएसए दो मैच खेल चुका और दोनों हार चुका है.
मोहम्मद जोहैब पर कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का आरोप
यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)टीम के युवा खिलाड़ी मोहम्मद जोहैब को टीम मैनेजमेंट ने तुरंत प्रभाव से घर भेज दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, जोहैब पर टीम के आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के उल्लंघन का आरोप है. अनुशासनहीनता के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) अपनाते हुए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच से वापस भेजकर कड़ा संदेश दिया है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.