Last Updated:
Sanju samson come back: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में दबलाव कर सकती है. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के खराब फॉर्म ने संजू सैमसन के लिए टीम के दरवाजे फिर से खोल दिेए हैं.
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में उतारा जा सकता है
इस टूर्नामेंट के दौरान टीम की जीत के बाद भी शुरुआती विकेट गिरने से मिडिल ऑर्डर को फिर से पारी बनानी पड़ती है. इस काम में टीम पर दबाव साफ नजर आया और तिलक वर्मा की पारी सबकी नजरों में आई. ऐसे में तिलक की जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है. पिछली कुछ पारियों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था वर्ना उससे पहले संजू बतौर ओपनर टी20 में धमाल मचा रहे थे.
टेन डोएशेट ने पुष्टि की कि टीम मैनेजमेंट दो अहम सुपर 8 मुकाबलों से पहले अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है. “टीम में काफी अनुभव की कमी है और आप एक स्थिर टीम चाहते हैं. ये खिलाड़ी पहले भी सब कुछ कर चुके हैं. तो क्या आप उन्हीं खिलाड़ियों के साथ बने रहते हैं जिन्होंने पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अभी रन नहीं बना पा रहे हैं? या फिर आप बदलाव करते हैं और संजू को लाते हैं, जो शानदार खिलाड़ी हैं और टॉप पर एक राइट-हैंडर के रूप में रणनीतिक रूप से मदद करते हैं?”
क्यों हो सकती है संजू सैमसन की वापसी
संजू सैमसन टीम में विविधता और अनुभव लेकर आएंगे. टॉप पर एक राइट-हैंडर विपक्षी टीमों की ऑफ स्पिन रणनीति का जवाब हो सकता है. इसे टूर्नामेंट के दौरान बार-बार भारत के खिलाफ इस्तेमाल हथियार बनाया जा रहा है. ओपनिंग में संजू का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था. 2024 के आखिर में उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल में 3 सेंचुरी जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 सेंचुरी जमाने वाले पहले बैटर बने थे.
किस गलती की वजह से हुए थे बाहर
टीम में संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग में वापसी का मौका दिया गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगातार वो रन बनाने में नाकाम रहे. 5 मैचों की सीरीज में 6.0, 24, 6, रन ही बना पाए थे. इस प्रदर्शन के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर करते हुए ईशान किशन को ओपनिंग में भेजा गया. अभिषेक शर्मा के बीमार पड़ने पर टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ वो महज 22 रन ही बना पाए थे. अब तक जितने भी मौके संजू को दिए गए वो उसका फायदा नहीं उठा पाए.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.