Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अभिषेक शर्मा मजे लेते नजर आए. मैच के बाद जब उनसे छक्के मारने की कबिलियत के बारे में पूछा गया तो अभिषेक ने हंसते हुए मजाक में कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. अभिषेक ने नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की लीड ली.
अभिषेक शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को टीम इंडिया ने 48 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की लीड बना ली. नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया. अभिषेक ने 240 के स्ट्राइक रेट से कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों के सामना करते हुए 84 रन की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक के बल्ले से आठ छक्के और पांच चौके निकले. इस मैच विनिंग पारी के बाद अभिषेक मजाक के मूड में नजर आए. मैच के बाद उनसे छक्के मारने की काबिलियत के बारे में पूछा गया तो मजाक में अभिषेक ने कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट नहीं हैं.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें