Last Updated:
Abhshek Sharma Fifty: युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर मैदान के चारों और चौकों और छक्कों की बौछार कर दी. अभिषेक सेमीफाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनन में उनका बल्ला जमकर बोला. उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई.
अभिषेक शर्मा ने फाइनल में खेली शानदार पारी.
अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने सबसे बड़े मंच पर आलोचकों का मुंह बंद करते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. जैकब डफी के एक ही ओवर में 20 रन कूटकर अभिषेक ने भारत को 6 ओवर से पहले ही 92 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज टीम पचासा (4 ओवर) भी बनाया. डफी की गेंदों पर छक्के-चौकों की बरसात देख पूरा स्टेडियम और टीम इंडिया का डगआउट झूम उठा.
अभिषेक शर्मा ने फाइनल में खेली शानदार पारी.
अहमदाबाद के फाइनल में अभिषेक शर्मा (52) की आतिशी पारी का अंत रचिन रवींद्र ने किया. किस्मत के सहारे मिले इस विकेट ने कीवियों को राहत तो दी, लेकिन क्रीज पर आते ही ईशान किशन ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान ने पहली 5 गेंदों पर ही 12 रन कूटकर भारत का स्कोर 110 रन पर पहुंचा दिया. रवींद्र के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर ईशान ने साफ कर दिया कि कीवियों को अभी और मार पड़ने वाली है. संजू सैमसन के साथ मिलकर ईशान ने भारत की रन गति को थमने नहीं दिया.
बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 247.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. टीम इंडिया ने कीवियों के खिलाफ इतिहास रच दिया. भारत ने महज 7.2 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बना डाला. भारत ने इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बने न्यूजीलैंड (7.5 ओवर) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.