Last Updated:
Abhishek Sharma visited Vaishno Devi : भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी गुफा मंदिर माता के दर्शन किए. उन्होंने अपनी तस्वीर फैंस के लिए साझा की है. तस्वीर में वो हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं. अभिषेक अब इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा
नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के धमाकेदार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी गुफा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. टी20 वर्ल्ड कप में मिली टीम को शानदार जीत के बाद वो माता के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे थे. 25 साल की उम्र में आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप बैटर अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “जय माता दी.”
तस्वीरों में अभिषेक शर्मा यात्रा मार्ग पर हाथ जोड़कर खड़े हैं, माथे पर तिलक है. उन्होंने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. सोशल मीडिया पर अभिषेक के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में पंजाब के इस क्रिकेटर को पैदल चलते, बैटरी कार की सवारी करते और लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.