Last Updated:
Alzarri Joseph holds best bowling spell in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अल्जारी जोसेफ ने अपनी घातक गेंदबाजी से 2019 में इतिहास रच दिया था. अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. जोसेफ ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 3.4 ओवर में 6 विकेट झटके थे.
अल्जारी जोसेफ ने आईपी्एल 2019 में बनाया था रिकॉर्ड
ऐसा ही कुछ साल 2019 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हुआ था. इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक गेंदबाज ने ऐसी तबाही मचाई थी कि पूरी दुनिया सन्न रह गई. ये गेंदबाज थे वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ. अल्जारी जोसेफ ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. जोसेफ ने सिर्फ 3.4 ओवर यानी की 16 गेंद में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया था. अल्जारी जोसेफ की ये गेंदबाजी आईपीएल इतिहास की सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल बन गई.
लो स्कोरिंग मैच में मुंबई ने 40 रन से जीता मैच
अल्जारी जोसेफ की बॉलिंग के कमाल से मुंबई इंडियंस की टीम ने लो स्कोरिंग मैच में भी 40 रन से जीत हासिल की. मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में जैसे-तैसे 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया था. टी20 क्रिकेट में 136 रन का स्कोर आज के समय में पहले 7 से 8 ओवर में बन जाते हैं, लेकिन मुंबई की टीम को यहां तक पहुंचने के लिए 20 ओवर लग गए थे.
136 रन बनाने के बाद के बाद मुंबई इंडियंस की हार तय मानी जा रही थी, लेकिन किसे पता था कि हैदराबाद को उसके घर में ऐसी शर्मनाक हार मिलेगी, जो इतिहास में दर्ज हो जाएगी. सिर्फ 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम मैच में ताश की पत्तों की तरह ढह गई. मैच में में सनराइजर्स 17.4 ओवर में जैसे-तैसे 96 रन बनाकर सिमट गई, जिससे मुंबई इंडियंस को 40 रनों से जीत मिली. लो स्कोरिंग मैच में रनों का ये अंतर बहुत ही ज्यादा था. मुंबई के लिए ये अल्जारी जोसेफ की जादूई गेंदबाजी से संभव हो पाया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.