Sergio Gor at India US World Cup Match Venue: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 विश्व कप का रोमांचक मुकाबला हुआ. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने साथ बैठकर मैच का आनंद लिया. हालिया ट्रेड डील के बाद यह मैच दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में गर्मजोशी लाने का बड़ा अवसर बना. गोर ने अमेरिकी खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया. टी20 क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में ट्रेड डील हुई है. इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधार आया है. इसी कड़ी में भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच इस रिश्तों में और गर्मजोशी लाने का एक अच्छा मौका था. राजदूत सर्जियो गोर मैच के दौरान चौके-छक्कों का लुत्फ उठाते नजर आए. उनके साथ कई अन्य गेस्ट भी दिखे. मैच से पहले सर्जियो गोर ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “टी20 विश्व कप के खेल के लिए अभी मुंबई में उतरा हूं! टीम यूएसए के लिए बड़ा दिन.”
मैदान पर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
राष्ट्रगान के दौरान सर्जियो गोर और जय शाह एक साथ खड़े नजर आए. इसके तुरंत बाद अमेरिकी राजदूत ने मैदान पर जाकर अपनी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और अमेरिका के बीच यह दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले 2024 के विश्व कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी. वर्तमान विश्व कप में भारत और अमेरिका को ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान के साथ रखा गया है.
About the Author

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.