Anrich Nortje unwanted records: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. नॉर्किया ने इस दौरान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में शुमार नॉर्किया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 ओवर में 59 रन लुटा दिए. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में विंडीज के खिलाफ 47 रन खर्च करने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. नॉर्किया के एक ओवर में वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने 24 रन बटोरे.
एनरिच नॉर्किया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. एनरिक नॉर्किया की गिनती दुनिया के खूंखार गेंदबाजों में होती है. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों जमकर धुनाई की. सीरीज के दूसरे टी20 मैच में नॉर्किया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. लंबे कद के तेज गेंदबाज नॉर्किया को वेस्टइंंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने अपना निशाना बनाया. उन्होंने नॉर्किया के एक ओवर में 24 रन बना डाले. इसके बाद साउथ अफ्रीका के मेन स्ट्राइक बॉलर की लाइन लेंथ बिगड़ गई और वह रन लुटाते रहे.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें