Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok wedding date: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की तारीखें सामने आ चुकी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन आईपीएल 2026 से पहले ही घोड़ी चढ़ जाएंगे. सूत्रों की माने तो पांच मार्च को इस क्यूट कपल की शादी होगी जबकि रस्में तीन मार्च से शुरू हो जाएंगी.
किस दिन होगी अर्जुन-सानिया की शादी?
शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं और मुख्य समारोह पांच मार्च 2026 को होने की उम्मीद है. भले ही पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हों, लेकिन यह समारोह निजी ही रहेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, समारोह मुंबई में होगा और यह एक निजी कार्यक्रम रहेगा, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के चुनिंदा सदस्य ही शामिल होंगे.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक (इंस्टाग्राम)
सचिन ने लगाई थी सगाई की खबर पर मुहर
अर्जुन-सानिया की सगाई की खबरों पर तब मुहर लगी, जब तेंदुलकर ने खुद रेडिट एएमए (आस्क मी एनीथिंग) सेशन के दौरान इसकी पुष्टि की. जब एक फैन ने पूछा कि क्या अर्जुन ने वाकई सगाई कर ली है तो ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने जवाब दिया:
हां, उन्होंने सगाई कर ली है और हम सभी उनके जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
आईपीएल में नए-नवेले दूल्हा होंगे अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. मुंबई में अपने शुरुआती दिनों से लेकर गोवा के लिए एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर बनने तक का उनका सफर शानदार रहा है. लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज अर्जुन ने 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार डेब्यू किया और अपने पिता के पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में शतक बनाने के कारनामे को दोहराया. पिता की परछाई से निकलने का दबाव उन पर हर वक्त छाया रहता है. अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर वह लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.