Gujarat Giants wins after three consecutive loss: गुजरात जॉयंट्स को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत का स्वाद मिला. यूपी वॉरियर्स का 45 रन से हराकर जॉयंट्स ने अंक तालिका में सबसे निचले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. एश्लेघ गार्डनर की टीम ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए थे.जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 17.3 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई.
गुजरात जॉयंट्स जीत की पटरी पर लौटी.
नई दिल्ली. गुजरात जायंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग टी20 मैच में यूपी वॉरियर्स को 45 रन से हराकर जीत की पटरी पर लौट आई. गुजरात की टीम ने आठ विकेट पर 153 रन बनाने के बाद यूपी वॉरियर्स को 108 रन पर आउट कर लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा. यूपी वॉरियर्स की ओर से फोबे लिचफील्ड ने 32 और क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया. गुजरात जायंट्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन जबकि रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन ने दो-दो विकेट चटकाए.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें