Last Updated:
Australia beat india women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मैच में हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36, स्मृति मंधाना ने 31 और शेफाली वर्मा ने 29 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में हराया.
इससे पहले, जॉर्जिया वोल (88) और बेथ मूनी (46) ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 128 रन की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी निभाई जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए. अरुंधति रेड्डी ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया. हालांकि उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर एशले गार्डनर (नाबाद 10) का कैच छोड़ दिया. उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में हराया.
सपाट पिच पर वोल और मूनी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 14.5 ओवर में 128 रन जोड़े. मूनी अपने अर्धशतक से चार रन पहले आउट हो गईं. वोल और मूनी ने भारत के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया की पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी को बेहतर बनाया जो मार्च 2020 में मेलबर्न में एलिसा हीली और मूनी की जोड़ी ने बनाई थी.
दाएं हाथ की बल्लेबाज वोल ने शुरू से ही आक्रामक रूख अख्तियार और मूनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. वोल ने भारत की खराब गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 57 गेंद में 88 रन बनाए. मूनी 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अरुंधति की गेंद पर मिडऑन पर शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट हुईं. बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने 39 गेंद की अपनी पारी में चार चौके जड़कर 46 रन बनाए. भारत ने सिडनी में खेले गए पहले मैच में डीएलएस पद्धति से 21 रन से जीत हासिल करने के बाद तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.