ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) को टीम में शामिल किया है।
कमिंस लंबे समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। यह चोट पिछले साल जुलाई से चली आ रही है, जिसके कारण उन्होंने बहुत कम मैच खेले। एशेज सीरीज में भी वे सिर्फ एक टेस्ट में खेल पाए थे। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद की थी कि कमिंस शुरुआती राउंड में नहीं खेलेंगे, लेकिन सुपर-8 या उसके बाद उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन हालिया स्कैन और रिकवरी की स्थिति को देखते हुए उन्हें पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।
टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.