बॉलिंग में धार नहीं : 2011 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया अपने मुख्य गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंग और जोश हेजलवुड के बिना उतरी. स्टार्क रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि कमिंस और हेजलवुड चोट की वजह से बाहर हैं. स्पनिर उस तरह प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं.
टीम का ठीक चयन नहीं: दिग्गज टीम के कॉम्बिनेशन पर भी सवाल उठा रहे हैं, पहले स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया गया, हेजलवुड की जगह उन्हें टीम में लिया गया, मगर उन्हें बेंच पर बैठाए रखा गया. मैथ्यू ने जिम्बाबे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे, मगर उन्हें भी अंतिम 11 से बाहर रखा गया.
स्टीव स्मिथ को अंतिम-11 में शामिल न करना एक चौंकाने वाला फैसला रहा, इसकी वजह से टीम को इस समस्या से जूझना पड़ा.
– माइकल क्लार्क
वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक अब तक का सबसे कमजोर अटैक है. बल्लेबाजी में भी श्रीलंका के खिलाफ अंतिम 2 ओवरों में महज 6 रन दिखाते हैं कि टीम कैसा खेल रही है, आज तय हो जाएगा कि ऑस्ट्रेलिया का क्या होने वाला है?
-आकाश चोपड़ा, पूर्व क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया जोश हेजलवुड को सबसे ज्यादा मिस कर रही है, जिम्बाबे और श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैच में ऑस्ट्रेलिया 38 ओवर में महज 4 विकेट ही ले पाई.
इरफान पठान, पूर्व क्रिकेटर
टीम अच्छी थी, मगर मिडिल ऑर्डर की कमजोरी के बारे में पहले ही चेताया गया था. खासकर भारतीय उप महाद्वीप की पिचों पर टीम को नुकसान हो सकता है. वही दिख भी रहा है.
रिकी पोंटिंग
अब सब भगवान के ऊपर है, हम अपना बेस्ट नहीं कर सके, बहुत से ऐसे मौके आए जब हमने निराश किया.
मिचेल मार्श, कप्तान, ऑस्ट्रेलिया T20 टीम
आस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप B में है, उसके साथ श्रीलंका, जिम्बाबे, आयरलैंड और ओमान की टीम है. वर्तमान में श्रीलंका अगले दौर में क्वालीफाई कर चुकी है. जिम्बाबे के 4 प्वाइंट हैं और उसके 2 मैच बाकी हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 3 से 2 मैच हार चुका है और अब उसका ओमान के साथ मुकाबला होना बाकी है. ऑस्ट्रेलिया अब सुपर-8 में तब ही पहुंच पाएगा जब जिम्बाबे आयरलैंड से हार जाए, अगर जिम्बाबे जीता तो वह सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगा. हालांकि सिर्फ जिम्बाबे की हार से ऑस्ट्रेलिया का भला नहीं होने वाला. इसके बाद रन रेट से तय होगा कि कौन आगे जाएगा.
इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो वह रन रेट में पीछे रहेगा और इसके आधार पर जिम्बाबे को सुपर-8 का मौका मिल सकता है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा रन रेट +0.414 है, जबकि जिम्बाब्वे का रन रेट +1.984 है जो बहुत ज्यादा है. वहीं आयरलैंड का रन रेट +0.150 है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को ओमान पर कम से कम 100 रन या 8 से 9 विकेट से जीत दर्ज करनी होगी.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.