India A Warm up match T20 World Cup 2026: सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को कुल तीन प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. जिसमें दो मुकाबले इंडिया ए टीम खेलेगी. इस इंडिया ए स्क्वॉड में खेलने के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को रीलिज कर दिया गया है.
टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत कुल तीन मैच खेलेगा, जिसमें दो मैच इंडिया ‘ए’ खेलेगी जबकि एक मैच में सीनियर टीम शिरकत करेगी. इंडिया ‘ए’ दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. दरअसल, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा.
वॉर्म-अप मैच का शेड्यूल
- 2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 2 फरवरी – भारत ए बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे
- 2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे
- 3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे
- 3 फरवरी – नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 3 फरवरी – नेपाल बनाम यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे
- 4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे
- 4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे
- 4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे
- 5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे
- 5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे
- 5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे
- 6 फरवरी – इटली बनाम यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम
- 6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे
सातवें दौर के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम: आयुष डोसेजा (कप्तान), सनत सांगवाम, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.