Ayush Mhatre remembered Rohit Sharma and Harmanpreet: अंडर19 विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को याद किया. आयुष ने कहा कि वह बस विरासत को बढ़ाना चाहते थे. इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की.
अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे
इस यादगार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा और महिला वर्ल्ड कप विजेता हरमनप्रीत कौर को याद किया. मैच के म्हात्रे ने कहा, ‘हम बस विरासत को आगे बढ़ाना चाहते थे. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप जीता, हरमनप्रीत ने भी और अब हमने भी जीत लिया है. मैं अपनी फीलिंग्स बयां नहीं कर सकता लेकिन ये हमारे लिए यादगार रात है.’
आयुष ने टीम के खिलाड़ियों को सराहा
चैंपियन बनने के बाद आयुष म्हात्रे ने कहा, ‘लड़कों ने बहुत अच्छा खेला. जो टारगेट हमने सेट किए थे, उन्होंने बहुत अच्छे से पूरे किए. उन्होंने अपना नेचुरल गेम खेला जिससे मैं बहुत खुश हूं. वैभव की इनिंग्स के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. हम जानते हैं कि वो शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस मैच में दिखा दिया कि वो क्या कर सकते हैं.’
बता दें कि वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में सिर्फ 80 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके भी लगाए. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अंडर-18 विश्व कप के फाइनल में दूसरा सबसे तेज शकत लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके अलावा म्हात्रे ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ की भी तारीफ की. ‘सपोर्ट स्टाफ के लिए कोई शब्द नहीं हैं, उन्होंने पिछले कई महीनों से बहुत मेहनत की है. आयुष ने भारतीय टीम के फैंस को भी शुक्रिया कहा, “हमें ऐसे ही सपोर्ट करते रहिए, हम आपको ट्रॉफी जिताते रहेंगे.’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.