Last Updated:
Ayush Mhatre on MSD: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे ने बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में अपनी जीत का श्रेय एमएस धोनी की गाइडेंस को दिया. म्हात्रे ने बताया कि माही ने उन्हें विपरीत परिस्थितियों में शांत रहकर फैसले लेना सिखाया, जिससे भारत छठा अंडर-19 खिताब जीत सका. अब ‘धोनी के इस शागिर्द’ की नजरें आईपीएल पर हैं, जहां वे सीएसके के लिए संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करते हुए अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं.
आयुष म्हात्रे ने सफलता का श्रेय एमएस धोनी को दिया.
चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा और अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी कप्तानी की सफलता का सबसे बड़ा राज खोल दिया है. आयुष ने बताया कि उनके मेंटर एमएस धोनी ने उन्हें कप्तानी के जो गुर सिखाए, वे वर्ल्ड कप के दौरान बेहद काम आए. आयुष ने कहा, ‘धोनी सर ने मुझे हमेशा शांत रहने और ठंडे दिमाग से फैसले लेने की सलाह दी है. उन्होंने एक बहुत ही गहरी बात कही जो मेरे साथ हमेशा रहेगी.’ज्यादातर फैसले असफल हो सकते हैं, और यह एक ऐसी चीज है जिसका सामना हमें करना ही होगा.’ इस सीख ने मुझे मैदान पर दबाव से निपटने में बहुत मदद की.’
आयुष म्हात्रे ने सफलता का श्रेय एमएस धोनी को दिया.
वर्ल्ड कप का वो ‘विनिंग कैच’ और सीनियर दिग्गजों का साथ
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान 18 वर्षीय म्हात्रे काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ मंच साझा करना उनके लिए किसी सपने जैसा है. जब उनसे पूरे साल के सबसे यादगार पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना देर किए वर्ल्ड कप फाइनल के उस आखिरी कैच का जिक्र किया जिसने भारत को छठी बार चैंपियन बनाया. उन्होंने कहा, ‘पूरे साल कई शानदार पल रहे, लेकिन वर्ल्ड कप को खत्म करने वाला वो विनिंग कैच सबसे खास था.’
संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने को बेताब
अंडर-19 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अब आयुष का अगला पड़ाव आगामी आईपीएल है. सीएसके के लिए पिछला सीजन भले ही उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन इस बार आयुष काफी उत्साहित हैं. इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा सीएसके में संजू सैमसन की एंट्री है. आयुष ने संजू के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना पर कहा, ‘मैं संजू भाई के साथ बल्लेबाजी करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. अभी तक उनसे मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके साथ बैटिंग करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.