बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया. लिटन कुमार दास को टीम का कप्तान नियुक्त किया है.
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम
नई दिल्ली: मुस्तफिजुर रहमान के लेकर चल रहे आईपीएल विवाद के बीच बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टी20 विश्व कप के लिए लिटन कुमार दास को टीम का कप्तान नियुक्त गया है. वहीं मोहम्मद सैफ हसन को उप कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है. बांग्लादेश की इस टीम में तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को भी स्क्वाड में जगह मिली है, जो टीम के लिए पेस बॉलिंग की अगुवाई करेंगे.
आईसीसी टी20 विश्व की शुरुआत भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने 7 फरवरी से हो रही है.
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम- लिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें