BAN vs PAK: पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद जब पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटी तो, वहां भी उसकी जमकर बेइज्जती हुई। बांग्लादेश की दौरे पर गई पाकिस्तान टीम की करारी हार हुई है। मेजबान बांग्लादेश ने तीसरे और अंतिम वनडे में 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया।
आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 अपने नाम किया। इस करारी हार के बाद शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम के ऊपर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी जमकर भड़के हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए टीम मैनेजमेंट पर जमकर तीखा हमला किया है। आइए जानते हैं शाहिद अफरीदी ने क्या कहा।
अनुभवी खिलाड़ी को फालतू में बाहर बैठ दिया
बांग्लादेश से 2-1 से सीरीज हराने के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा ‘वर्ल्ड कप का प्रदर्शन आपके सामने था, फिर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन आपके सामने हैं। मेरे ख्याल में तो सिलेक्शन कमिटी पर तो अफसोस करना चाहिए, क्योंकि इतनी क्रिकेट खेले हैं और यह नहीं मालूम की कप्तान किसे बनाना चाहिए और किसे नहीं। किसी को कुछ नहीं मालूम की किस फॉर्मैट का कौन कप्तान होना चाहिए।’
बस कैप है पाकिस्तान का और दिए जाओ, दिए जाओ
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा ‘नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लेते हैं, जो कुछ ही क्रिकेट खेले होते हैं और टीम से उन्हें बाहर कर देते हैं, जो वनडे के अनुभवी खिलाड़ी है। सीनियर्स खिलाड़ी को बाहर बैठा दिया है जिनकों अनुभव नहीं है, उन्हें टीम में शामिल कर लिया। बस कैप है पाकिस्तान की और दिए जाओ, दिए जाओ।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तंज़िम हसन ने शानदार 107 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 279 रन ही बना पाई और 11 रन से मैच हार गई।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.