ICC T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का टी20 वर्ल्ड कप में भारत आकर ना खेलने की मांग पर अड़ा हुआ है. अब इसे लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि आईसीसी ने बोर्ड को 21 जनवरी तक इस पर फाइनल डिसिजन मांगा था लेकिन बांग्लादेश ने इस रिपोर्ट को ही खारिज कर दिया है.
बीसीबी और आईसीसी के बीच यह मामला पिछले तीन हफ्तों से अटका हुआ है. बीसीबी भारत में ‘सुरक्षा’ कारणों के चलते बांग्लादेश टीम को भेजना नहीं चाहता. ये सब बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की टीम से रिलीज करने के बाद शुरू हुआ. आईसीसी ने इस बात को खारिज किया है कि रहमान या बांग्लादेश को कोई विशेष खतरा है और दोहराया है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को होने में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में शेड्यूल या वेन्यू में बदलाव संभव नहीं है. बीसीबी के निदेशक अमजद हुसैन ने कहा कि बोर्ड ने आईसीसी मीटिंग में अपना रुख साफ कर दिया है.

हुसैन ने कहा. “हमारे क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई. वहां हमने वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से बता दी. उन्हें सूचित किया कि हम निर्धारित वेन्यू पर खेलने में असमर्थ हैं, और हमने वैकल्पिक वेन्यू की मांग की. उनके प्रतिनिधि के साथ इस पर विस्तार से चर्चा हुई. उस समय उन्होंने कहा कि वे इन बातों को आईसीसी को बताएंगे और बाद में हमें फैसले को लेकर जानकारी देंगे. उन्होंने हमें कोई निश्चित तारीख या समयसीमा नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा कि वे हमें अगली तारीख बता देंगे.”
बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के तीन मैच कोलकाता में और चौथा मुंबई में खेलने हैं. बताया जा रहा है कि बीसीबी ने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का सुझाव दिया था, जिनके सभी मैच श्रीलंका में हैं, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.