Bangladesh Premier League resume: बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल के बीच एक बार फिर बीबीएल शुरू हो सकता है. पूर्व डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के खिलाफ विरोध में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने 15 जनवरी को हड़ताल कर दिया था, जिसके कारण टूर्नामेंट के मैच को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नजमुल इस्लाम को पद हटाए जाने के बाद खिलाड़ी फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पूरा विवाद बीसीबी के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के एक विवादित बयान से शुरू हुआ था. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. तमीम इकबाल को उन्होंने भारत का एजेंट कहा था. इसके अलावा नजमुल ने टी20 विश्व कप में न खेल पाने की स्थिति में खिलाड़ियों को मिलने वाले मुआवजे के सवाल पर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी. नजमुल इस्लाम ने कहा था कि, “हम उन पर करोड़ों टका खर्च कर रहे हैं और वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं. क्या हमें कोई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला? जब वे नहीं खेल पाते तो हमें उनसे पैसा वापस मांगना चाहिए. मुआवजे का तो सवाल ही नहीं उठता.” नजमुल इस्लाम के इसी बयान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों में गुस्सा फूट पड़ा.
नजमुल को किया गया बर्खास्त
नजमुल इस्लाम के बयान से बढ़ते विवाद को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें डायरेक्टर के पद से हटा दिया. डायरेक्टर पद से हटाए जाने के साथ ही नजमुल से माफी मांगने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. तमीम इकबाल को भारत का एजेंट वाले बयान पर बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने नजमुल इस्लाम की जमकर आलोचना की है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.