लेकिन वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हैं। वहीं, आखिरी दो टी20 मैचों में उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे प्रशिक्षण और कौशल अभ्यास में कितनी प्रगति करते हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को राजकोट में बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के बाद दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। जिसके कारण वह शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।
21 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी, इसके बाद रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज फरवरी में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की अंतिम तैयारी है। तिलक की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट को मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। इसका पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में होगा। भारत अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं तिलक वर्मा की जगह
श्रेयस अय्यर फिट हो चुके हैं। उनको लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। आगामी टूर्नामेंट के लिए उन्हें भारतीय बेड़े में शामिल नहीं किया गया है। 31 वर्षीय अय्यर भी तिलक की तरह नंबर चार के परफेक्ट बल्लेबाज हैं। इस स्थान पर खेलते हुए उन्होंने अपनी उपयोगिता भी साबित की है। ऐसे में उनको टीम में शामिल कर लिया जाता है तो चौंकने वाली कोई बात नहीं होगी।
गिल एक और नाम मगर लगातार फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से उन्हें एकाएक टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब जबकि तिलक बीमार हैं। इनके एक बार फिर से टीम में आने की संभावना बन रही है। गिल के क्लास से पूरी दुनिया अच्छी तरफ से वाकिफ है। वह अपने दम पर अकेले मैच जिताने के दम रखते हैं। इनफॉर्म बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी रेस में शामिल हैं। हाल ही में संपन्न हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंन शतक भी जड़ा है। ऐसे में अगर उन्हें टीम में मौका मिलता है तो वह तिलक की भरपाई को अच्छी तरह से करने का दम रखते हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.