Last Updated:
Chennai Super Kings Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग की सफल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विवादों में है. सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने सीएसके के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट को प्रमोट करने के लिए ‘जेलर’, ‘जेलर 2’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों के गाने, डायलॉग्स और बैकग्राउंड ट्रैक्स का इस्तेमाल किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले विवाद में
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन पांच बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही विवादों में घिर गई है. सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. सीएसके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट को प्रमोट करने के लिए ‘जेलर’, ‘जेलर 2’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों के गाने, डायलॉग्स और बैकग्राउंड ट्रैक्स का इस्तेमाल किया है.
इस महीने की शुरुआत में सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई जर्सी का वीडियो जारी किया था. याचिकाकर्ता का कहना है कि इस वीडियो में रजनीकांत की फिल्मों के ऑडियो ट्रैक्स का इस्तेमाल किया गया. दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो कुछ ही देर बाद हटा लिया गया और उसमें बदलाव करके दोबारा शेयर किया गया.
ALL-NEW AND ALL FOR YOU! 👕💛
Order the CSK Jersey 2026 and let your summer be filled with Yellove!🥳💛
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.