Last Updated:
Chris Gayle hit six off first ball in Test: यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम वैसे अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने दर्ज कराया है, जिसका टूटना लगभग असंभव है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ये रिकॉर्ड.
क्रिस गेल ने टेस्ट मैच में पहली गेंद पर लगाया है सिक्स
इस वजह से कई क्रिकेट फैंस को टेस्ट फॉर्मेट बोरिंग भी लगता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए जिन्होंने टेस्ट में रोमांच भरने का काम किया है. ऐसा ही एक नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं. क्रिस गेल की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज की रही है. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है. इसकी वजह से उनके नाम कई अद्भुत रिकॉर्ड भी दर्ज है, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी बल्लेबाज ने बनाया और वह आज भी अटूट है.
क्या है क्रिस गेल ने टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड
क्रिस गेल ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने का कारनामा किया था. उस समय टेस्ट क्रिकेट के 135 साल हुए थे. इस फॉर्मेट के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. क्रिस गेल ने यह कारनामा बांग्लादेशी गेंदबाज सोहाग गाजी के खिलाफ किया था. मीरपुर में खेले गए इस मैच में गाजी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और कप्तान ने उन्हें मैच में पहला ही ओवर करने दे दिया था. सोहाग गाजी के उस ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 18 रन बटोरे थे.
किसने जीता था मीरपुर टेस्ट मैच?
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 77 रन से मैच को अपने नाम किया था. मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 527 रन बनाकर पारी को घोषित किया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 556 रन बना डाले. बांग्लादेश को पहली पारी में 29 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 273 रन बनाए, जिससे बांग्लादेश को मैच में जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में मेजबान बांग्लादेश को 167 रन पर समेट कर मैच को अपने नाम कर लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.