Virat Kohli Choose most dangerous T20 opener: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनर का नाम बताया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, ट्रेविस हेड और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल था.
विराट कोहली ने चुना दुनिया का सबसे खतरनाक टी20 ओपनर
विराट कोहली ने करियर मिडिल-ऑर्डर से शुरू हुआ था फिर उन्होंने नंबर तीन पर अपनी जगह पक्की की. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें ओपनिंग में प्रमोट किया गया, लेकिन जब उनसे पूछा टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनर के बारे में पूछा गया तो जवाब सूनकर हर कोई हैरान है. दरअसल आरसीबी ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए एक इंटरव्यू में उनसे यही सवाल किया. उन्होंने इंटरव्यू में दिस और दैट गेम खेला, जिसमें उन्हें दो ऑप्शन दिए गए और हर बार एक चुनना था.
विराट ने किसे बताया टी20 का खतरनाक ओपनर
गेम की शुरुआत एडम गिलक्रिस्ट से हुई. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को सुनील नारायण से बेहतर चुना, फिर अगली तुलना गिलक्रिस्ट और दूसरे खिलाड़ी के बीच हुई. आखिर में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बीच चुनाव आया और कोहली ने अपने पूर्व आरसीबी टीममेट गेल को चुना. कोहली ने वीडियो में कई बार साफ किया कि ये तुलना सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए है.
Best T20 opener according to Virat Kohli? 👀
रोहित शर्मा टी20 ओपनर के तौर पर गेल को नहीं पछाड़ सकते, लेकिन वनड में कोहली उन्हें सबसे बेहतरीन में गिनते. यही बात सचिन तेंदुलकर पर भी लागू होती है, जिन्हें कोहली ने सिर्फ फॉर्मेट की वजह से वीरेंद्र सहवाग से नीचे रखा, क्योंकि तेंदुलकर ने टी20 बहुत कम खेले, जबकि उनकी वनडे और टेस्ट करियर शानदार रही.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.