बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार; अब BCB पर लग सकता है प्रतिबंध? | Image:
AP
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी। हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश को आश्वस्त किया था कि उनकी टीम को भारत में कोई खतरा नहीं होगा और ये कहते हुए आईसीसी ने उनके वेन्यू चेंज की मांग को खारिज कर दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि अब आगे क्या होगा? क्या अब आईसीसी BCB पर प्रतिबंध लगा सकता है? आइए जानते हैं।
क्या आईसीसी BCB पर लगा सकता है प्रतिबंध?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार तो कर दिया, लेकिन अब बीसीबी को इसका भारी नुकसान उठान पड़ सकता है। आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट पर बड़ा प्रतिबंध लगा सकता है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि BCB ने शेड्यूल जारी होने के बाद वेन्यू बदलने की मांग की थी। BCB ने पहले सुरक्षा की चिंता जाहिर नहीं की थी। लगभग हर कोई जानता है कि BCB ने सिर्फ मुस्ताफिज़ुर रहमान के बदले की भावना ये सब कर रहा है।
आसिफ नजरुल ने ICC पर लगाए कई गंभीर आरोप
खिलाड़ियों के साथ अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नजरुल ने कहा आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाफ गलत किया। आईसीसी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। आगे उन्होंने कहा, हम किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा, सुरक्षा से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा।
बांग्लादेश OUT तो स्कॉटलैंड IN?
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है। स्कॉटलैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि, स्कॉटलैंड अभी विश्व कप का हिस्सा नहीं है। हालांकि, इस मामले में आईसीसी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का ऐसा था शेड्यूल
7 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज (कोलकाता)
9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली (कोलकाता)
14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड (कोलकाता)
17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल (मुंबई)
आसिफ नजरुल कैसे खोद रहा BCB की कब्र?
जगमोहन डालमिया साल 2000 में आईसीसी के चीफ थे। उस समय उन्होंने सर्वसम्मति से वोटिंग करवाकर बांग्लादेश को टेस्ट स्टेटस दिलवाया था। उनके साथ कोई टेस्ट मैच नहीं खेल रहा था, तब भारतीय क्रिकेट टीम ने उनके साथ पहला टेस्ट खेला था। भारत ने इस एहसान को भूलकर बांग्लादेश खुद का कब्र खोद रहा है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.