5 Indian cricketers first time play t20 world cup: भारतीय क्रिकेट टीम 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. भारत के 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप स्कवॉड में आठ खिलाड़ी वही हैं जिन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में खेले थे. जबकि पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे. टीम इंडिया पिछली बार की चैंपियन टीम है. भारतीय टीम पर अपने घर में खिताब बचाने की चुनौती होगी. टीम इंडिया अगर ऐसा करने में सफल रही तो, फिर वह इतिहास रच देगी. क्योंकि अभी तक किसी मेजबान टीम ने विश्व कप को नहीं जीता है.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करेंगे. बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर के साथ फिनिशर रिंकू सिंह, पेसर हर्षित राणा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा पहली बारी वर्ल्ड कप में खेलेंगे. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन को छोड़कर बाकी खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन हिटमैन यानी रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 विश्व कप चैंपियन टीम का हिस्सा थे. वरुण और ईशान किशन ने 2021 में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले थे.

अभिषेक शर्मा पर भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक सीनियर स्टेज पर पहली बार कोई वर्ल्ड कप खेलेंगे. टी20 क्रिकेट में पिछले दो साल से अभिषेक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. फॉर्म उनके साथ है और पंजाब का यह बल्लेबाज विश्व कप में रंग जमाने को पूरी तरह से तैयार है. जुलाई 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वलो अभिषेक उसके बाद से टीम इंडिया में लगातार बने हुए हैं.

रोहित शर्मा के टी20 से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद से अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को एक बेहतरीन ओपनर मिला है. अभिषेक ने भारत के लिए अभी तक 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1297 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और आठ अर्धशतक निकले हैं.अभिषेक 194.74 की स्ट्राइक रेट से टी20 में रन बना रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिंकू सिंह (Rinku Singh) टीम इंडिया के नए फिनिशर के तौर पर टी20 में उभरे हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2023 में डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 28 साल के रिंकू 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 161.05 की स्ट्राइक रेट 641 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है.

तिलक वर्मा (Tilak Varma) भारतीय टी20 टीम में अहम खिलाड़ी हैं. पहली बार तिलक टी20 वर्ल्डकप में खेलेंगे. विराट कोहली के संन्यास के बाद से तिलक को तीसरे नंबर पर उतारा जा रहा है. इस नंबर पर वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तिलक 40 मैचों में 144.09 की स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1183 रन निकले हैं.

टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर विश्व कप में वॉशिंगटन सुंदर अहम भूमिका निभाएंगे. 2017 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सुंदर पहली बार विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज सुंदर भारत की ओर से 58 टी20 मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं जबकि नौ पारियों में वह 254 रन बना चुके हैं.

तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. वह गेंदबाजी में शुरुआती विकेट निकालने के साथ साथ लोअर ऑर्डर में तेज तर्रार बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हैं. राणा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को राणा से बहुत उम्मीदें हैं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.