Last Updated:
ईरान और अमेरिका के बीच रहे युद्ध संघर्ष के कारण अबुधाबी में पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच को रद्द कर दिया गया है. ईरान की तरफ से सऊदी अरब समेत दुबई में एयर स्ट्राइक किया गया है, जिसके बाद मौजूदा सुरक्षा हालत को देखते हुए खिलाड़ियों को बाहर नहीं निकलने की सालह दी गई है.
अबुधाबी में क्रिकेट मैच हुआ रद्द
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया है और सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को एहतियात के तौर पर अपने होटल में अंदर रहने का निर्देश दिया गया है. अबुधाबी में बिगड़ते हालात को देखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया.
खिलाड़ियों के संपर्क में है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड
अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा और टीम को अंदर रहने की सलाह दी गई है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पीसीबी और ईसीबी लगातार संपर्क में है और हालात पर करीब से नजर रखे हुए हैं. मध्य पूर्व एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद बोर्ड सीरीज के भविष्य पर फैसला करेगा.
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से इस्लामिक नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की. ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से कई देशों को अपना एयरस्पेस बंद करने या उस पर रोक लगाने पर मजबूर होना पड़ा. बता दें कि एयर स्पेस बंद होने के कारण हजारों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर फंस गए हैं. भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भी दुबई में फंस गई हैं. इसके अलावा क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम उमराह करके घर वापस आ रहे थे, लेकिन वह भी जेद्दा में अटक गए हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.