आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 हाल ही में खत्म हुआ. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रचा. टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन उन टीमों में से कुछ स्टार खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें स्क्वाड में तो शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता. इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल दिखाया. हालांकि, अन्य टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्हें स्क्वाड में तो चुना गया लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में नहीं आए. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के इस टीम में दिग्गज स्टीव स्मिथ को भी स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने स्मिथ की जगह पावर हिटर्स खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी थी, लेकिन ये रणनीति फेल हो गई. इस तरह स्मिथ टीम में होने के बावजूद बेंच पर ही बैठे रह गए.

इस लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे का है. कॉन्वे कीवी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से माने जाते हैं, लेकिन टीम संयोजन के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा. क्योंकि, टॉप ऑर्डर में न्यूजीलैंड ने फिन एलेन और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया, जिसके कारण कॉन्वे को मौका नहीं मिल पाया. न्यूजीलैंड की टीम का टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन भी रहा, लेकिन फाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं, जो स्क्वाड में होने के बाद भी टी20 विश्व कप 2026 में एक भी मैच में नहीं खेल पाए. वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट के सुपर-8 तक भी पहुंची थी, लेकिन वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में भारत से हारकर वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई.

इंग्लैंड के बेन डकेट को भी टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वाड में चुना गया था. इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन बेन डकेट को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, इसके बावजूद की जोस बटलर और फिल साल्ट ओपनिंग में बुरी तरह से फेल रहे थे.

इस लिस्ट में एक नाम जिम्बाब्वे के बेन करन का भी है. बेन करन को टूर्नामेंट के बीच में ब्रेंडन टेलर की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें अंतिम-11 में खेलने का मौका नहीं मिला पाया. बेन करन इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.