Vaibhav Suryavanshi: नए साल का आगाज हो चुका है. एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी फोकस में होंगे तो दूसरी ओर इस साल कई युवा स्टार टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. IPL और घरेलू टूर्नामेंट्स में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद कई युवा खिलाड़ी सुर्खियों में हैं. 2025 में कई अनकैप्ड स्टार्स ने टीम इंडिया में जगह बनाई. ऐसे में आइए में हम वो तीन नाम लेकर आए हैं, जिन्हें इस साल टीम इंडिया की कैप मिल सकती है.
2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने सबको चौंकाया था. सिर्फ 14 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2025 में डेब्यू के बाद से ही वैभव धूम मचा रहे हैं. IPL में सात मैचों में उन्होंने 252 रन बनाए. उनका औसत 36 का रहा और स्ट्राइक रेट 206 से भी ज्यादा था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका 35 गेंदों में शतक लगाया, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था.

इसके बाद उन्होंने घरेलू और दूसरे टूर्नामेंट्स में भी कई रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाए. कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी उन्हें T20 टीम में शामिल करने की सलाह दे चुके हैं. ऐसे में 2026 T20 वर्ल्ड कप के बाद किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है तो यह चौंकाने वाला नहीं होगा. फैंस को उम्मीद है कि जैसे 2024 वर्ल्ड कप के बाद अभिषेक शर्मा उभरे थे, वैसे ही अब के वैभव भी इस साल टीम इंडिया के लिए उभरते सितारे साबित होंगे.

अगर वैभव अगले अभिषेक शर्मा हो सकते हैं, तो 21 साल के विप्रज निगम को भारत अपना ‘राशिद खान जैसा ऑलराउंडर’ बना सकता है. भारत की T20 टीम भले ही दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक हो, लेकिन कई बार निचले क्रम में बल्लेबाजी कमजोर पड़ जाती है, खासकर स्पिनर्स के मामले में. इसी वजह से टीम को बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों को भी बाहर बैठाना पड़ा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विप्रज निगम इस समस्या का समाधान हो सकते हैं. IPL 2025 में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया. 14 मैचों में उन्होंने 11 विकेट लिए और साथ ही 142 रन भी बनाए, लगभग 180 के स्ट्राइक रेट से. अगर IPL 2026 में उनका प्रदर्शन ऐसा ही या इससे बेहतर रहता है, तो वे T20 टीम में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाले गेंदबाज के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे अफगानिस्तान के लिए राशिद खान करते हैं.

गेंदबाजी विभाग में भारतीय कैप पाने के हकदार खिलाड़ी हैं, जम्मू-कश्मीर के औकिब नबी. 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने 2025 में सभी फॉर्मेट्स में कमाल का प्रदर्शन किया. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में वे अभी दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने सिर्फ पांच मैचों में 29 विकेट लिए, औसत 13.27 रहा और तीन बार पांच विकेट हॉल भी लिया.

इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और सात मैचों में 15 विकेट लिए. विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की. भारत में तेज गेंदबाजों की चोट की समस्या और ऑल-फॉर्मेट पेसर्स की कमी को देखते हुए, औकिब नबी को 2026 में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. आईपीएल 2026 के लिए इस स्टार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा. अगर आईपीएल में उन्होंने कमाल किया तो नेशनल सेलेक्टर्स उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलना का मौका दे सकते हैं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.