Team India makes third highest score in T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 271 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से त्रिवेंद्रम में रनों की बरसात कर दी. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. संजू सैमसन एक बार फिर से फेल रहे और वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर चलते बने.

ओपनर्स के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम इंडिया के लिए मोर्चा संभाला और कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. इस दौरान ईशान ने सिर्फ 42 गेंद में टीम इंडिया के लिए पहला टी20 शतक लगाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ईशान किशन के अलावा टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 21 गेंद में फिफ्टी पूरी करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए.

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतरे हार्दिक पंड्या ने भी धुआंधार अंदाज में बैटिंग की. हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंद खेलकर 46 रन कूट दिए. ईशान, सूर्या और हार्दिक की इस धुआंधार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने टी20 में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का अब तक का ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

टी20 में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट पर 297 रन का है. भारत ने ये स्कोर साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में इस मैच में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 111 रन और सूर्यकुमार यादव ने 75 रन बनाए थे.

टीम इंडिया का टी20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर साउथ अफ्रीका के खिलाफ है. साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 283 रन बनाए थे. इस मैच में भी संजू सैमसन ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली थी, जबकि तिलक वर्मा 120 रन बनाकर नाबाद रहे थे.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.