Eight off one ball: क्रिकेट में एक बॉल पर ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते हैं. आप कहेंगे छह रन. लेकिन जब एक गेंद पर 8 रन बन जाए तो फिर आप हैरान हो जाएंगे. वह भी तक जब ना कोई नो बॉल और ना ही कोई वाइड गेंद फेंकी गई हो. लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है जिसमें बल्लेबाज ने एक गेंद पर आठ रन बनाए हैं. क्रिकेट के इस यूनीक रिकॉर्ड में भारत का एक दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल है.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले एक गेंद पर आठ रन बनाने की उपलब्धि इंग्लैंड के पेट्सी हेंड्रेन के नाम दर्ज है. हेंड्रेन ने 1928-29 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था.पहली पारी में हेंड्रेन ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पर्सी हॉर्निब्रुक की गेंद पर झन्नाटेदार शॉट खेला. गेंद बाउंड्री पार तो नहीं गई लेकिन बॉल जब तक फील्ड होती हेंड्रेन ने दौड़कर चार रन पूरे कर लिए थे. फील्डर ने बाउंड्री के नजदीक से जो थ्रो किया, उसे फील्डर नहीं रोक साथ और गेंद चौके लिए बाउंड्री के पार चली गई. इस तरह बल्लेबाज को दौड़कर चार रन मिले और ओवर थ्रो के चार रन.

टेस्ट क्रिकेट में एक गेंद पर बने आठ रन.
विजय हजारे ने इंग्लैंड के खिलाफ एक गेंद पर बटोरे थे आठ रन
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विजय हजारे ने 1951-52 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में एक गेंद पर आठ रन बनाए थे. भारतीय टेस्ट टीम के तत्कालीन कप्तान विजय हजारे ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायन सेंथन की गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेला. गेंद को बाउंड्री के नजदीक फील्डर फ्रेड रिगवे ने रोक लिया. फील्डर जब तक गेंद को थ्रो करता तब तक विजय हजारे साथी पंकज रॉय के साथ दौड़कर चार रन पूरा कर चुके थे.पंकज रॉय को आउट करने की कोशिश में रिगवे ओवरथ्रो कर बैठे. गेंद बाउंड्री के पार चली गई और विजय हजारे को आठ रन मिल गए.ओवथ्रो के रन भी बल्लेबाज के खाते में जुड़ते हैं.
एंड्रयू साइमंड्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक गेंद पर बनाए थे 8 रन
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर एंड्यू साइमंड्स ने साल 2008-09 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज ओ ब्रायन की गेंद को पुल कर तीन रन दौड़कर लिए. इसके बाद फील्डर के सुस्त थ्रो का फायदा उठाकर उन्होंने एक रन और दौड़कर पूरा कर लिया. ओवरथ्रो को पकड़ने के लिए विकेटकीपर ब्रैंडम मैकुलम को लंबा रास्ता तय करना पड़ा. मैकुलम ने गेंद को कलेक्ट कर विकेट पर मारने की कोशिश की लेकिन वह निशाना चूक गए और गेंद चौके के लिए सीमा रेखा को पार कर गई.इस तरह साइमंड्स के खाते में अतिरिक्त चार रन और मिल गए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.