Last Updated:
Daniel Vettori reaction on Abrar Ahmed: द हंड्रेड में अबरार अहमद को लेकर चल रहे विवाद पर सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. विटोरी ने अपने बताया कि आखिर क्योंकि उनकी टीम ने ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर के लिए बोली लगाई. भारतीय मालिकों वाली टीम में सिर्फ सनराइजर्स ने ही पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है.
द हंड्रेड में अबरार को खरीदने पर डेनियल विटोरी ने दी सफाई
डेनियल विटोरी ने कहा कि ऑक्शन में वह आदिल राशिद को नहीं ले पाए, जिसकी वजह से उन्हें विदेशी स्पिनर लेना पड़ा. इस तरह अबरार भारतीय मालिक वाली टीम द्वारा साइन किए गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं, जिसके कारण भारत में विवाद हो गया है. कई फैंस ने सनराइजर्स लीड्स और मालिक काव्या मारन की सोशल मीडिया पर आलोचना की है. इसके बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स अकाउंट भी सस्पेंड हो गया.
टीम ओनर की नहीं आई है प्रतिक्रिया
टीम के मालिकों ने अभी तक आलोचना पर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन विटोरी ने कहा कि यह फैसला नीलामी की मांग और आपूर्ति के हिसाब से लिया गया. राशिद के उपलब्ध न होने पर अबरार को चुना गया. विटोरी ने कहा, “जब हम आदिल राशिद को नहीं ले पाए जो हमारी प्राथमिकता थे, तब हमने विदेशी स्पिनर की तरफ ध्यान दिया. चार-पांच खिलाड़ियों को देखा गया और अबरार उनमें से एक थे.”
बता दें कि सनराइजर्स की टीम के अलावा और किसी भी भारतीय मालिक वाली टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया. पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि द हंड्रेड में भारतीय मालिक वाली टीमों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर शैडो बैन है, लेकिन बाद में सभी आठ फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया कि खिलाड़ियों का चयन योग्यता और क्रिकेटिंग क्षमता के आधार पर होगा
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.