साउथ अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी डेविड मिलर का मानना है कि इस बार उनकी टीम टी20 विश्व का खिताब जीतने में सफल होगी. पिछली बार के विश्व कप में साउथ अफ्रीका की टीम रनरअप थी. फाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी एक बार फिर टीम के लिए पिछली बार की तरह ही खेल दिखाना चाहते हैं.
मिलर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेरे लिये हर मैच अहम है . एसए20 में भी काफी दबाव है जो विश्व कप की तैयारी के लिये अच्छा है . वहां भारतीय दर्शकों के सामने काफी दबाव रहेगा.’’ मिलर की कप्तानी में पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को एसए20 मैच में सात विकेट से हराया. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव लीग से अधिक होता है. उन्होंने कहा ,‘‘ वहां काफी दबाव होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खासकर विश्व कप के दबाव का कोई मुकाबला नहीं लेकिन एसए20 से लय हासिल करने में मदद मिलेगी.’’
पिछले टी20 विश्व कप की फाइनलिस्ट है दक्षिण अफ्रीका
मिलर ने उम्मीद जताई कि दक्षिण अफ्रीका इस बार सफेद गेंद के प्रारूप में आईसीसी खिताब जीतेगा. उन्होंने कहा,‘‘दक्षिण अफ्रीका के लिये हर मैच खेलना सम्मान की बात है. मैं किसी भी मैच को हलके में नहीं लेता . मैं खुशकिस्मत हूं कि कई विश्व कप खेले हैं . मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं और हमें उम्मीद है कि इस बार हम ऐसा कर सकेंगे.’’
वहीं विश्व कप टीम में चुने जाने से आहलादित बॉश ने कहा,‘‘यह सपने जैसा है. जब तक यह हुआ नहीं, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था. विश्व कप की तैयारी के लिये एसए20 से बेहतर कोई स्पर्धा नहीं. हर मुकाबला कठिन है और खिलाड़ी शानदार.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.