Dwayne Bravo Reaction on MS Dhoni: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा कि हमें अलग-अलग मां ने जन्म जरूर दिया है, लेकिन हम सगे भाई की तरह ही है. ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी और उनके साथ खेलने को लेकर भावुक बयान दिया है.
ड्वेन ब्रावो ने सीएसके में धोनी से साथ अनुभव को लेकर कहा, “जब मैंने सीएसके लिए पहला ओवर किया था तो उन्होंने मुझे पूछा कि मैं क्या फील्ड चाहता हूं. मैंने उन्हें बताया, लेकिन उसके बाद उन्होंने मुझसे कभी भी फिर फील्ड प्लेसमेंट को लेकर नहीं पूछा. मैंने महसूस किया कि वह मुझे पूरी तरह से भरोसा करते हैं. वहीं हमने एक दूसरे को अलग-अलग मां से पैदा हुए भाई कहने लगे. उन्होंमे मुझे ये सम्मान दिया.”
कैसा रहा है ब्रावो का सीएसके के लिए करियर
आईपीएल में ड्वेन ब्रावो सीएसके के लिए कुल 14 सीजन में खेले. इसमें से वह सबसे ज्यादा 10 सीजन तक सीएसके लिए खेले. इस लीग में उनकी शुरुआत मुंबई इंडियंस से हुई थी. मुंबई के साथ वह तीन सीजन रहे और बीच में एक सीजन के लिए वह गुजरात लायंस के लिए मैदान पर उतरे थे. सीएसके के लिए ब्रावो की बात करें तो वह कुल 75 मैचों में मैदान पर उतरे.
इन मुकाबलों में ब्रावो ने सीएसके लिए बल्लेबाजी में 137.16 की स्ट्राइक रेट से 1004 रन बनाए, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल रही. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने सीएसके के लिए कुल 140 विकेट अपने नाम किए. ब्रावो ने सीएसके लिए 13 बार तीन विकेट झटकने का कारनामा किया. एक खिलाड़ी के अलावा ब्रावो सीएसके के लिए बॉलिंग कोच भी भूमिका में भी दिखाई दिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.