European T20 Premier League 2026: ईटीपीएल में स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्सवेल, जैमी ड्वायेर, नाथन मैकुलम, काइल मिल्स और अभिषेक बच्चन फ्रेंचाइजी मालिक बने, लीग को आईसीसी और कई बोर्डों का समर्थन मिला है.
लीग पिछले साल शुरू की गई थी, लेकिन छह टीमों का यह टूर्नामेंट इस साल खेला जाएगा, जिसमें 34 मैच होंगे. ईटीपीएल ने पहली तीन टीमों एम्सटर्डम, एडिनबर्ग और बेलफास्ट के मालिकों की घोषणा कर दी है. एम्सटर्डम टीम के मालिक ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर वॉ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी कप्तान ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ड्वायेर की अगुवाई वाला समूह होगा.
एडिनबर्ग टीम के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नाथन मैकुलम और काइल मिल्स होंगे. बेलफास्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल, बीमा कंपनी एनआरएमए के पूर्व ग्रुप सीईओ रोहन लुंड की होगी. वॉ ने एक बयान में कहा:
मैं काफी सोचकर चुनता हूं कि क्रिकेट में अपना समय और ऊर्जा कहां लगानी है. फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यह मौका खास है क्योंकि इसमें दूरदर्शी सोच है. इस तरह से यह अलग भूमिका में मेरी क्रिकेट में वापसी भी है.
ईटीपीएल रूल्स ग्लोबल और क्रिकेट आयरलैंड का संयुक्त उपक्रम है. बच्चन के साथ इसमें सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा साझेदार हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.