Last Updated:
Fact check Shubman Gill remove Sanju Samson: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली जीत पर शुभमन गिल के पोस्ट किए गए फोटो को लेकर बवाल मचा हुआ है. कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर संजू सैमसन को फोटो से हटाकर इसे पोस्ट किया है. जबकि सच्चाई में ऐसा कुछ भी नहीं. तस्वीर के फैक्ट चेक में ये दावा गलत पाया गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अचानक से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए . एक पोस्ट में दावा किया गया कि भारतीय ओपनर ने एक जश्न की फोटो एडिट कर उसमें से संजू सैमसन को हटा दिया. इसके बाद यह ट्रेंड क्रिकेट फैंस के बीच बहस का मुद्दा बन गया कि क्या वो वाकई संजू से जलते हैं. उनको टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने की वजह से एडिट फोटो पोस्ट किया. आपको बता दें इसमें कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि यशस्वी जायसवाल और आर अश्विन ने भी ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की है.
जैसे ही शुभमन गिल को लेकर बहस छिड़ी तो इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी टीम के फैंस ने अपने कप्तान के बचाव में पोस्ट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “यहां संजू सैमसन के लिए रोने वालों से पूछना है, अश्विन और जायसवाल के बारे में क्या कहना है?”
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.