Last Updated:
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भारत की जीत से बहुत खुश हैं. उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे बड़ टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बहुत तारीफ की है. इन्फेंटिनो ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को इसके लिए विशेष रूप से बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जय शाह उनके बहुत अच्छे और खास दोस्त हैं. दोनों खेल प्रशासकों के बीच यह शानदार तालमेल ग्लोबल स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छा है.
जियानी इन्फेंटिनो ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सफलता पर जय शाह को दी बधाई.
उन्होंने लिखा, “आईसीसी और मेरे मित्र जय शाह को एक और शानदार ढंग से आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के लिए बधाई. भारत को एक और खिताब जीतने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपके अद्भुत देश की यात्रा करने के बाद मैं जानता हूँ कि यह जीत आपके लिए कितनी मायने रखती है.”
इसके जवाब में जय शाह ने लिखा, “तारीफ़ के लिए धन्यवाद जियानी. आप भी किसी और की तरह बड़े ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स की अहमियत समझते हैं और उन्हें करने के लिए क्या करना पड़ता है. हमें उम्मीद है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप दुनिया भर के कई नए क्रिकेटरों और क्रिकेट फ़ैन्स को प्रेरित करेगा. अब हम जून में होने वाले #fifaworldcup के लिए आपको ज़िम्मेदारी सौंपते हैं. ऑल द बेस्ट! जल्द ही मिलते हैं.”
इससे पहले फरवरी में जियानी इन्फेंटिनो ने जय शाह से मिलान में मुलाकात की थी, जो दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों के बीच एक अहम क्षण माना गया. मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर आईसीसी चेयरमैन के साथ अपनी तस्वीर साझा की और क्रिकेट के विकास में उनके योगदान की सराहना की. साथ ही उन्होंने 2028 Summer Olympics के Los Angeles में होने वाले खेलों में क्रिकेट की वापसी के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने खेलों के माध्यम से दुनिया को एकजुट करने के लिए भविष्य में सहयोग की इच्छा भी जताई.
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह.
इन्फेंटिनो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आज मिलान में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलकर मुझे खुशी हुई. क्रिकेट के इस खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो उत्कृष्ट कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है. दो साल बाद जब क्रिकेट समर ओलंपिक में फिर से शामिल होगा, तब मैं उन्हें और पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही मैं दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ने के लिए साथ काम करने और सहयोग करने को लेकर उत्सुक हूं.”
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई. साथ ही भारत ने 2024 के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतते हुए इतिहास रचा और 2007, 2024 तथा 2026 के साथ कुल तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.