Finn Allen century: कीवी बल्लेबाज फिन एलन ने बिग बैश लीग में तूफानी बैटिंग से तहलका मचा दिया. टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में एलन ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में शतक ठोका और अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई.
ओपनिंग करने आए फिन एलन ने 53 गेंदों में 101 रन की पारी खेली. एलन ने 51 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने मेलबर्न के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए खूब चौके-छक्के उड़ाए. 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एलन ने 5 चौके और आठ छक्के ठोके. उनकी इस पारी के दम पर ही पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिन एलन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़े रन नहीं बना सका.

फिन एलन ने बिग बैश लीग में जमाया शतक.
भारत दौरे के लिए टीम में नहीं मिली जगह
फिन एलन भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की किसी भी फॉर्मेट की टीम का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि एलन कीवी टीम के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. हालांकि, वह वनडे सेटअप का हिस्सा नहीं हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना पिछला मैच 2023 में खेला था. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था. मार्च 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ एलन को टी20 मैच खेलने का मौका मिला था. इसके बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला है. टी20 इंटरनेशनल में 160 से ऊपर के स्ट्राइक से बल्लेबाजी करने के बाद भी एलन को इस फॉर्मेट में मौका नहीं मिल रहा है. वह 1285 रन टी20 इंटरनेशनल में बना चुके हैं. दो शतक भी उनके नाम हैं.
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 50 रन से जीता मैच
पर्थ स्कॉर्चर्स ने मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 50 रन से शानदार जीत दर्ज की. इस लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स से पहले होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स अगले दौर में जगह बना चुकी हैं, जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर्स की टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं. मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए. विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स 20 ओवरों के खेल तक 7 विकेट खोकर सिर्फ 169 रन ही बना सकी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.