Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में बदलाव किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. आईपीेएल में हेडन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुक हैं. वे कई सालों से आईपीएल में कमेंटेटर के तौर पर जुड़े रहे हैं, लेकिन 2026 में वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू हेडन को बनाया बैटिंग कोच
नई दिल्ली. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में एंट्री हुई है. उनको मंगलवार (10 मार्च) को गुजरात टाइटंस का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. हेडन ने 2008 से 2010 तक सीएसके के लिए आईपीएल खेला था और 2009 में ऑरेंज कैप भी जीती थी. वे कई सालों से आईपीएल में कमेंटेटर के तौर पर जुड़े रहे हैं, लेकिन 2026 में वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे.
हेडन आईपीएल 2026 में आशीष नेहरा की कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे और शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे. अपनी नियुक्ति के बाद हेडन ने एक बयान में कहा, “अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है. शानदार बल्लेबाजी मैच को अपने कब्जे में ले लेती है. यही मानक हम गुजरात टाइटंस में स्थापित करना चाहते हैं.”
Powerhouse. Legend. Now our Batting Coach 💪
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.