Last Updated:
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल पोंटिंग से पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे मजबूत टीम है, तो उन्होंने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘इस बात से इनकार करना बहुत मुश्किल है.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया भारत की टी-20 टीम को इतिहास की सबसे खतरनाक टीम
भारत ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा है. 2023 के अंत से अब तक हुए चार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को सिर्फ दो मैचों में हार मिली है, एक बार 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से और दूसरी बार 2026 टी20 विश्व कप के सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल पोंटिंग से पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे मजबूत टीम है, तो उन्होंने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘इस बात से इनकार करना बहुत मुश्किल है.
टीम इंडिया को सलाम
सिर्फ टी20 ही नहीं, पिछले पांच-छह सालों में आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का सफेद गेंद क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बहुत से लोगों ने पहचान लिया था कि मौजूदा भारतीय टीम में कितनी गहराई, ताकत और अनुभव है.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘सिर्फ टी20 टीम ही नहीं, भारत की सफेद गेंद की टीम बहुत मजबूत है. लगातार दो विश्व कप जीतना इसके लिए उन्हें सलाम.
आईपीएल की भूमिका अहम
तीन बार विश्व कप जीत चुके पोंटिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल दोनों में दबाव वाले मैच खेलने का अनुभव टीम को मजबूत बनाने में अहम रहा है. पंजाब किंग्स के कोच पोंटिंग ने कहा, ‘इस टीम के बारे में एक बात जो शायद कम ध्यान में आती है, वह है खिलाड़ियों का अनुभव और उन्होंने कितना क्रिकेट खेला है चाहे अंतरराष्ट्रीय हो या आईपीएल.’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के मैच भी अंतरराष्ट्रीय मैच जितने बड़े होते हैं, इसलिए भारतीय टीम बेहतरीन संतुलन और शानदार तैयारी के साथ मैदान में उतरी थी.
झटका के बाद टीम ने सबको पटका
सुपर आठ में भारत दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार गया था और पोंटिंग को लगता है कि इस झटके ने टीम को फिर से एकजुट होने में मदद की. उन्होंने कहा, ‘जब आप लगातार 12 मैच जीतते हैं तो कभी न कभी खराब दिन आता ही है. मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया. शायद भारत को ऐसे झटके की जरूरत थी.’ भारत ने इस हार के बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए बाकी चार में से तीन मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल थे
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.