Last Updated:
पांड्या की अगुवाई में MI अपनी पांच साल की ट्रॉफी का सूखा खत्म करने और लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बनने की कोशिश करेगी. हरभजन ने जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘मुझे लगता है हार्दिक पांड्या को अपना असली हार्दिक पांड्या वर्शन दिखाना होगा. उन्हें अपना बेस्ट गेम दिखाना होगा. जब वह बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाज के तौर पर भी अपना बेस्ट देंगे, तो बड़ा फर्क पड़ेगा.
हार्दिक पांड्या ही मुबई इंडियंस को वापस पटरी पर ला सकते है, हरभजन सिंह का बयान
पांड्या की अगुवाई में MI अपनी पांच साल की ट्रॉफी का सूखा खत्म करने और लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बनने की कोशिश करेगी. हरभजन ने जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘मुझे लगता है हार्दिक पांड्या को अपना असली हार्दिक पांड्या वर्शन दिखाना होगा. उन्हें अपना बेस्ट गेम दिखाना होगा. जब वह बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाज के तौर पर भी अपना बेस्ट देंगे, तो बड़ा फर्क पड़ेगा.
हार्दिक को दिखानी होगी हीरोपंती
हरभजन सिंह ने कहा, ‘हमने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करते देखा था. वह गेंद से शानदार थे. यही उन्हें आईपीएल में भी करना होगा. जब कप्तान आगे बढ़कर लीड करता है और रास्ता दिखाता है, तो सब उसका अनुसरण करते हैं. आखिरकार यह विश्वास पर निर्भर करेगा.’ हरभजन ने आगे कहा, ‘अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही यह मान ले कि वे सिर्फ मुकाबला करने नहीं, बल्कि छठी बार ट्रॉफी उठाने आए हैं, तो MI के लिए चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं.
रोहित- डिकॉक की पुरानी जोड़ी रंग जमाएगी
हरभजन ने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट शायद क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में नहीं उतारेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि MI टीम मैनेजमेंट क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में उतारेगा. इन दोनों में से सिर्फ एक ही शुरुआती लाइन-अप में होगा.’ हरभजन ने कहा कि रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में एंकर की भूमिका निभाएंगे और उनके साथ या तो डिकॉक या रिकेल्टन ओपनिंग करेंगे. उन्होंने कहा, ‘दोनों को खिलाना मुश्किल होगा क्योंकि MI के पास रोहित शर्मा भी टॉप पर हैं. वह मुख्य ओपनर होंगे और उनके साथ या तो रयान रिकेल्टन या क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करेंगे.’ ‘फिर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तीन और चार नंबर पर आएंगे. तो मुझे नहीं लगता कि हम क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन को एक साथ खेलते हुए देखेंगे.’
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.