Last Updated:
Gautam Gambhir explains why he backed Abhishek: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी. अभिषेक लगातार तीन मैच में डक पर आउट हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार मौका मिलता रहा था और फाइनल में उन्होंने में अपना इंपैक्ट दिखाया कि उन्हें क्यों मौके दिए जा रहे थे.
गौतम गंभीर ने बताया अभिषेक शर्मा को लगातार मौके क्यों मिले
ऐसे में अब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने बताया कि आखिर अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप क्यों नहीं किया गया. गंभीर ने जियो स्टार के कार्यक्रम में कहा, ‘‘आईपीएल 2014 में मेरा अनुभव उससे भी बदतर रहा था जब मैं लगातार चार मैचों में शून्य पर आउट हुआ. मैंने उससे बस इतना कहा था कि लोग आपके स्कोर देखेंगे और आपकी फॉर्म के बारे में बात करेंगे, लेकिन असल में आप खराब फॉर्म नहीं हो, बस रन नहीं बना पा रहे हैं.’’
गौतम गंभीर को था अभिषेक शर्मा पर पूरा भरोसा
उन्होंने कहा, ‘‘आपकी फॉर्म का सही आकलन तभी हो सकता है जब आप 20 से 30 गेंदें खेल चुके हों और उसने अभी तक 20 गेंदें भी नहीं खेली हैं. मैं बस यही चाहता था कि वह हर अगले मैच में पिछले मैच की तुलना में अधिक आक्रामक होकर खेले.’’
मुख्य कोच ने कहा, ‘‘अभिषेक को लेकर कोई संदेह नहीं था. सच कहूं तो हम सभी को टी20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा था.’’ गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा के अलावा के टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी तारीफ की. गंभीर ने संजू को लेकर कहा कि अगर ये अपनी लय में रहे तो किसी भी टीम के खिलाफ वह पहले 6 ओवर में मैच का रुख बदल सकता है. बता दें कि संजू ने टी20 विश्व कप के आखिर के तीन मैचों में लगातार अर्धशतकीय पारी खेली थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.