Gautam Gambhir hosts special dinner for Team India: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले लिए रविवार को दिल्ली पहुंच गई. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर खिलाड़ियों के लिए स्पेशल डिनर का आयोजन किया. सभी खिलाड़ी मुंबई से सीधे उनके घर पहुंचे. भारतीय टीम ने अपना पहला मैच यूएसए से जीता था जबकि दूसरा मैच भारत 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में खेलेगा.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली में अपने घर पर स्पेशल डिनर का अयोजन किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने 8 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवरों में 9 विकेट पर 161 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (16 गेंदों पर 20 रन, एक चौका और दो छक्के सहित) और तिलक वर्मा (16 गेंदों पर 25 रन, तीन चौके और एक छक्का सहित) ने भी बल्ले से योगदान दिया. अमेरिका की ओर से शैडली वैन शाल्कविक (4/29) और हरमीत सिंह (2/26) विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली में अपने घर पर स्पेशल डिनर का अयोजन किया.
#WATCH | Members of the Indian T20 cricket team arrive at the residence of Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir in Delhi.
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.