Last Updated:
Gautam Gambhir viral video: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत करते नजर आए. गंभीर ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गंभीर के व्यव्हार की काफी तारीफ हो रही है.
गंभीर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मुकाबला होना है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर फैंस से बातचीत करते नजर आए. फैंस को ऑटोग्राफ देते समय गौतम गंभीर का मजेदार रिएक्शन ने सुर्खियां बटोरीं. वह जिस सरल तरीके से फैंस से बातचीत करते दिखे, उनके उस व्यवहार की काफी तारीफ हो रही है.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.