Glenn Maxwell 104 Meter Six: बिग बैश लीग खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में एक जबरदस्त शॉट खेला, जिससे गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंची और फिर मैदान के बाहर चली गई. मैक्सवेल ने अपने इस मॉन्स्टर सिक्स से एक गजब का रिकॉर्ड भी बना दिया. मैक्सवेल ने इस गगनचुंबी छक्के का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
मॉन्स्टर सिक्स के साथ बनाया रिकॉर्ड
दूसरी पारी के 11वें ओवर में मैक्सवेल ने यह शॉट खेला. डेनियल सैम की तीसरी गेंद को मैक्सवेल ने सही टाइमिंग के साथ लेग साइड की ओर खेला. बल्ले का गेंद से इतना अच्छा संपर्क हुआ कि सीधा स्टेडियम की छत पर लैंड हुई और इसके बाद बाहर चली गई. छक्के की लंबाई देखी गई तो पता चला कि यह 104 मीटर का बड़ा सिक्स है. यह मैक्सवेल का बिग बैश लीग में 150वां छक्का था. इसी के साथ वह इस लीग में 150 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. बिग बैश लीग में सबसे जयदा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस लिन हैं. उनके नाम 220 छक्के इस लीग में दर्ज हैं.
104 METRES 😳
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.