Last Updated:
Glenn McGrath blasts on Australia cricket team: ग्लेन मैक्ग्रा का कहना है कि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया का टी20 वलर्ड कप से बाहर होना हैरान करने वाला नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि उनकी टीम का दबदबा अब खत्म हो चुका है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम की खूब आलोचना की.
ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर लताड़ा.
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, ‘हमने इस विश्व कप की शुरुआत में ही चिंता जताई थी. टूर्नामेंट के नतीजे हैरान करने वाले नहीं हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है.’ मैक्ग्रा ने विश्व कप स्क्वॉड में कैमरन ग्रीन को जगह देने के लिए चयनकर्ताओं की भी आलोचना की. बकौल मैक्ग्रा, ‘चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरन ग्रीन को टीम में जगह दी थी, लेकिन अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं तो टीम में किस तरह उसकी जगह बनती है.’
ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर लताड़ा.
कैमरन ग्रीन को एक ऑलराउंडर के रूप में विश्व कप में चुना गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, तो गेंदबाजी से पूरी तरह दूर रहे. ग्रीन ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में 24 रन बनाए हैं. इसमें एक मैच में शून्य भी शामिल है. वहीं, तीन मैचों में सिर्फ 7 गेंदें ही फेंक सके. इसके बाद से ही उनके चयन पर सवाल उठने लगे थे.
ग्लेन मैक्ग्रा के साथ कभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी की रीढ़ रहे जेसन गिलेस्पी ने भी विश्व कप की टीम में कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली के चयन पर सवाल उठाए. गिलेस्पी ने कहा, ‘कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन पर जो भरोसा चयनकर्ताओं ने किया था, उस पर वह खरे नहीं उतरे.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.