Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के फैंस के लिए खुशखबरी है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर द्वारा नियुक्त समिति ने स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया. ऑडिट में स्ट्रक्चरल कंप्लायंस और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जांच की गई. सोमवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अधिकारियों, आरसीबी के शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच बैठक के बाद अंतिम मंजूरी दी गई.
आरसीबी फैंस के लिए खुशखबरी! चिन्नास्वामी को मिली आईपीएल मैच कराने की हरी झंडी
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर द्वारा नियुक्त समिति ने शुक्रवार को स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया. पूरे दिन चले ऑडिट में स्ट्रक्चरल कंप्लायंस और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जांच की गई. सोमवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अधिकारियों, आरसीबी के शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच बैठक के बाद अंतिम मंजूरी दी गई. इस समिति की अध्यक्षता जी महेश्वर राव ने की.
चिन्नास्वामी में आरसीबी खेलेगी कितने मैच
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के पांच मैच होंगे, जबकि दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह फैसला फ्रेंचाइजी और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच हुए पूर्व समझौते के तहत लिया गया है. आरसीबी ने केएससीए के साथ मिलकर डिजिटल क्यूआर कोडेड टिकट जारी करने का फैसला किया है. स्टेडियम के आसपास भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इसके अलावा, बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (बीएमआरसीएल) के साथ साझेदारी की गई है, जिससे दर्शकों को बिना किसी परेशानी के यात्रा की सुविधा मिले.
मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 1 बजे तक चलेंगी और टिकटिंग की प्रक्रिया पर काम चल रहा है. संभावना है कि मैच टिकट रखने वाले दर्शकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. बीएमआरसीएल सभी रूट्स पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ा सकता है, ताकि भीड़ न बढ़े. बदलावों के तहत केएससीए ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के चारों ओर छह नए गेट बनाए हैं और पुराने गेट्स को चौड़ा किया है. पुराने एनसीए परिसर में रैंप और टारपोलिन शीट्स लगाई गई हैं, जिससे फैंस के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है, ताकि वे आसानी से अपने स्टैंड तक पहुंच सकें.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.