Last Updated:
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात दी. खिताबी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन से छाए रहे. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए. बुमराह ने मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा जेम्स नीशम और मैट हेनरी भी बुमराह का बड़ा शिकार बने. बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाले महज तीसरे बॉलर बने.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही.
हारी हुई बाजी को कैसे जीत में पलटना है यह हुनर जसप्रीत बुमराह को बखूबी आता है. प्रेशर चाहे कितना भी हो क्यों न हो, लेकिन बुमराह हमेशा शांत ही नजर आते हैं. बुमराह के हाथों में गेंद होती हैं, तो सिर्फ उनका प्रदर्शन शोर मचाता है. अपनी घातक गेंदबाजी से कैसे विपक्षी खेमे में खलबली मचा जाती है यह बुमराह अच्छे से जानते हैं. बुमराह का कद भारतीय टीम में कितना बड़ा है यह बताने की जरूरत नहीं है.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. खिताबी मुकाबले में फिर बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन से छाए रहे. फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. यह चार विकेट मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम और मैट हेनरी के थे. बुमराह ने न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी. हालांकि, बुमराह के लिए यह कोई नई बात नहीं है. बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट चटकाने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने.
जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ियों को आउट किया.
सेमीफाइनल मुकाबले में एक समय पर रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम हावी होती नजर आ रही थी. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी और फाइनल का टिकट दूर जा रहा था. हालांकि, बुमराह पारी का 18वां ओवर फेंकने आए और मैच को पूरी तरह से पलट डाला. क्रीज पर सेट होकर शतक पूरा करने की दहलीज पर खड़े जैकब बेथेल और सैम करन जैसे बल्लेबाज बुमराह की 6 गेंदों में एक बाउंड्री तक नहीं लगा सके. 18वें ओवर में बुमराह ने एक के बाद एक यॉर्कर फेंकी और सिर्फ 6 रन खर्च किए. बुमराह के इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया. बुमराह द्वारा बनाए गए प्रेशर के कारण भारतीय टीम को अगले ही ओवर में विकेट मिल गई और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो गई.
टी20 विश्व कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने खेले 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट निकाले. अब गौर करने वाली बात यह है कि बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया. बुमराह ने एक बार फिर साबित करके दिखाया कि क्यों 140 करोड़ फैंस उन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.