Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि खराब बल्लेबाजी के कारण लगातार दो मैच में हार मिली है. इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था, लेकिन फॉर्मेट बदलते ही टीम इंडिया अपनी लय से भटक गई.
हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तान
भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन रविवार को एक मैच बाकी रहते पहले दो वनडे गंवा दिए. दोनों टीमें सभी प्रारूप की सीरीज खेल रही हैं जिसका फैसला अंक के आधार पर होगा. वनडे सीरीज के बाद एक टेस्ट भी खेला जाएगा. दूसरे वनडे में मिली पांच विकेट की हार के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. एक समूह के तौर पर हमने तय किया कि पहले बल्लेबाजी करते हैं और 300 से ज्यादा का स्कोर बनाएंगे क्योंकि पिच पिछले मैच की पिच से कहीं बेहतर थी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बदकिस्मती से हमने फिर वही गलतियां कीं. हमने लगातार विकेट गंवाए और ज्यादा रन नहीं बना पाए.’’ हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम चाहे पहले बल्लेबाजी करें या लक्ष्य का पीछा करते हुए, हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि जब भी हम अच्छी बल्लेबाजी करे हैं, हम अच्छी स्थिति में होते हैं. पिछले दो मैच में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और इसका हमें नुकसान हुआ. उम्मीद है कि अगले मैच में हम ऐसा करेंगे.’’
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली संन्यास लेने से पहले रविवार को अपना आखिरी मैच खेलेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं परिणाम से बहुत खुश हूं. यह उन मैच में से एक था जहा मुझे लगा कि वे अच्छा स्कोर बनाने से बहुत पीछे रह गए, लेकिन साथ ही यह हमारे लिए हताशाजनक भी था क्योंकि मुझे लगा कि हम उन्हें थोड़ा और पहले आउट कर सकते थे. लेकिन इस तरह के विकेट पर उन्हें 250 रन पर रोकना हमारी टीम की एक शानदार कोशिश थी.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.